Central Government Employee Retirement Age Decrease Notification Truth
Central Government Employee Retirement Age Decrease (केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु घटाने) के संबंध में बहुत दिनों से एक खबर चल रही थी जिसमें यह कहा जा रहा था कि सरकारी कर्मचारी कीयदि सर्विस 33 साल हो जाती है या 60 साल की उम्र जो भी पहले हो तो उसे रिटायर कर दिया जाएगा। मान लीजिए कोई कर्मचारी 18 वर्ष की आयु में भर्ती होता है और वह 33 वर्ष सर्विस करता है तो उसकी कुल मिलाकर आयु 51 वर्ष होती है तो उसे 51 वर्ष की आयु में ही रिटायर कर दिया जाएगा। इसी के संबंध में श्री ए विजय कुमार ने राज्यसभा के अंदर दिनांक 12 दिसंबर 2019 को प्रश्न संख्या 2834 के माध्यम से कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के संबंध में प्रधानमंत्री जी से प्रश्न पूछा था जिसका उत्तर कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय में राज्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा के अंदर दिया जो कि इस प्रकार से है:-
![]() |
Retirement Age |
प्रश्न 1. क्या सरकारी कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति की आयु के संबंध में ऐसा अनुमान है कि इसे या तो 33 वर्ष की सेवा पूरी होने तक या 60 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो निर्धारित किया जा रहा है।
उत्तर:- वर्तमान समय में सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से कम करने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है।
प्रश्न 2. यदि हां तो तब संबंधी ब्यौरा क्या है ?
उत्तर:- इस प्रकार का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।
प्रश्न 3. क्या सरकार स्वर्णिम स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति सेवा लाएगी ?
उत्तर:- स्वर्णिम स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम से संबंधित ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है।
प्रश्न 3. यदि हां तो तत्संबंधित ब्योरा क्या है।
उत्तर:- इस प्रकार का प्रश्न ही नहीं उठता।
प्रश्न 4. यदि नहीं तो इसके क्या कारण है ?
उत्तर:- इस प्रकार का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है।
सरकार कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र कम क्यों नहीं करना चाहती
सरकार कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र को कम नहीं करना चाहती इसके पीछे कई एक कारण है:-
1. सरकार द्वारा कर्मचारी को भर्ती किए जाते समय जो एग्रीमेंट होता है उसमें इस प्रकार की कोई भी शर्त नहीं लगाई गई थी जो किसी कर्मचारी को 33 साल सर्विस करने के बाद रिटायर किया जा सके।
2. सरकार यदि किसी कर्मचारी को समय से पूर्व सेवानिवृत्त करती है तो इसमें सरकार का नुकसान होगा क्योंकि वह एक तरफ सेवानिवृत्त किए गए कर्मचारी को पेंशन देगी दूसरी तरफ नए कर्मचारी को भर्ती करके उसको वेतन देगी, इस प्रकार से सरकार के ऊपर बिना वजह अतिरिक्त आर्थिक बोझ हो जाएगा। इसलिए सरकार यह कदापि करना नहीं चाहेगी जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान हो।
3. किसी कर्मचारी को समय पूर्व सेवानिवृत्ति देने से सरकार का किसी भी दृष्टि से कोई भी फायदा नहीं होगा सरकार या भली-भांति जानती है इस वजह से सरकार किसी भी दृष्टि से सेवानिवृत्त आयु को कम करने के बारे में नहीं सोचेगी। मौजूदा समय में सरकार जहां अधिकांश क्षेत्रों में प्राइवेट या ठेकेदारी पर कार्यों को सौंप रही है उसको देखते हुए सरकार द्वारा इस प्रकार का कोई भी कदम नहीं उठाया जाएगा।
0 Comments